Connect with us

झाबुआ

MP जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होंगी राष्ट्रपति: मुख़्यमंत्री शिवराज के दिए फोन पर निमंत्रण को द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकारा

Published

on


भोपाल (वत्सल आचार्य). मध्यप्रदेश में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम होगा. जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी. मुख्यमंत्री शिवराज ने राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत कर मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया है. जिसे द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है.
सीएम शिवराज ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश का निमंत्रण महामहिम राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है. महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का मध्यप्रदेश का प्रथम आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है.
उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शहडोल पधारेंगी. संपूर्ण मध्यप्रदेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी का उद्बोधन सुनेगा. मध्यप्रदेश की धरती पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया का स्वागत है.।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!