RATLAM

बूथ के कार्यकर्ता संगठन एवं पार्टी की नींव – जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय मुखर्जी मंडल की कामकाजी बैठक संपन्

Published

on

बूथ के कार्यकर्ता संगठन एवं पार्टी की नींव – जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय

मुखर्जी मंडल की कामकाजी बैठक संपन्

रतलाम,| भारतीय जनता पार्टी पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक  नारायणी पैलेस में संपन्न हुई | भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंडल प्रभारी जिला मंत्री रतनलाल लाकड़  ने मार्गदर्शन दिया| मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने अध्यक्षता की | निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा जिला मंत्री नेहा मेहर मंचासीन रहे | सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित  दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया|  अतिथियों का स्वागत मंडल उपाध्यक्ष धीरज प्रजापत प्रकाश बंसीवाल ,संतोष बैरागी, राजेश पांचाल, चेतना पाटीदार, मंडल मंत्री अभिषेक शर्मा, खुशबू आरोलिया, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतन टाँक, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष  भावना गुर्जर, स्थानीय वार्ड संयोजक दीपक राजपुरोहित ने किया| स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने दिया | मंडल प्रभारी रतनलाल लाकड ने संगठन के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई| निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया| भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि बूथ के कार्यकर्ता संगठन एवं पार्टी की नींव है, इन्हीं कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है| भाजपा कार्यकर्ता तन मन से निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिए काम करता है| भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है | उन्होंने संगठन के विस्तार पर प्रकाश डाला| अंत मे आभार वार्ड पार्षद निशा पवन सोमानी द्वारा किया गया|  कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री धर्मेंद्रसिंह बागेड़ी ने किया| बैठक में सभी  वरिष्ठ जन, पार्षद, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वार्ड संयोजक, मातृशक्ति एवं बूथ के पदाधिकारी उपस्थित रहे|

Trending