Ranapur

सम्प्रदायिक सोहार्द के साथ मना मोहर्रम पर्व हिन्दू मुस्लिम समाजजनों की ताजियों की जियारत

Published

on

✍️ नावेद रजा 📱9617057506

हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में मोहर्रम की 9 व 10 तारिख मंगलवार और बुधवार को मोहर्रम पर्व नगर में परम्परागत रूप से सम्प्रदायिक सोहार्द के साथ मनाया गया। दोनों ही‌ दिन‌ बड़ी संख्या में हिन्दु मुस्लिम समाजजन ताजियों की जियारत के लिए पहुंचे व ताजियों पर नारियल,सेहरा,फुल अगरबत्ती पेश की। बुधवार शाम 4 बजे सभी ताजिये अपने मुकाम से उठ कर गढी चौराहे पर पहुंचे इस दौरान लोगो ने ताजियों के आगे लोट लगाकर नारियल फोड़े। ताजियो के गढी चौराहे पर पहुंचने के बाद देर रात तक मन्नतधारीओ ने अलग अलग तरह से अपनी मन्नतें पूरी की, किसी‌ ने सेहरे व नारियल पेश किए तो किसी ने अपने बच्चों को ताजिये के सामने तोला। राणापुर में 10 से अधिक मनमोहक ताजिये बनाए गए थे। ताजियों के सामने देर रात तक हिन्दू मुस्लिम समामजनो का जमावड़ा लगा रहा।

युवाओं ने अखाड़ा भी खेला जो विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। देर रात ताजियों का जुलुस निकाला गया, जो अपने पारम्परिक रास्ते से होता हुआ झाबुआ रोड स्थित कर्बला पहुंचा जहां सुबह तकरिबन 5 बजे ताजिये ठंडे किए गए। मोहर्रम पर राणापुर में सम्प्रदायिक सोहार्द की अनुठी मिसाल देखी जाती है जहां एक मुस्लिम समाज के साथ बड़ी संख्या में हिन्दु समाज भी ताजियों की जियारत के लिए पहुंचता है तो वही यहां पिछले कई सालों से एक ताजिया हिन्दू समाज के कहार परिवार द्वारा भी बनाया जाता है।

Trending