झाबुआ

केशव विद्या पीठ में गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

Published

on

केशव विद्या पीठ में गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया

केशव विद्या पीठ में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा महोत्सव बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ
मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा परम पूज्य गुरूदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर गायत्री पद्वति से हवन किया
गया।


संस्था की शिक्षिका प्रिति तिवारी द्वारा बच्चों को गुरू पूर्णिमा व गुरू का अपने जीवन में महत्व के बारे
में समझाते हुए बताया गया कि गुरू पूर्णिमा को आषाढ़ पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है
यह पर्व गुरू के प्रति श्रद्वा व समर्पण का पर्व है साथ ही गुरू और शिष्य के मध्य विशेष बन्धन का प्रतिक है।
यह दिन हमे अपने गुरू के द्वारा दिए गए ज्ञान और मागदर्शन के लिए उनको आभार व्यक्त करने का दिन है।
गुरू का हमारे जीवन में बहुत बढ़ा महत्व है माता-पिता के बाद गुरू ही है जो हमे अज्ञान रूपी अधंकार से ज्ञान
की ओर ले जाते है, गुरू के आशिर्वाद और मार्गदर्शन से ही हमें जीवन की सही राह और दिशा मिलती है।

इस अवसर पर संस्था संचालक श्री अथर्व शर्मा की गरिमामय उपस्थित में प्राचार्या श्रीमती वंदना
नायर] समस्त स्टाप एवं बच्चें उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक श्री शुभम राव का विशेष
सहयोग रहा।

;

Trending