झाबुआ

चंद्रशेखर आजाद जन्मजयंती पर किया माल्यार्पण

Published

on

थांदला (वत्सल आचार्य)  झाबुआ-अलीराजपुर अंचल की माटी के गौरव, भारत माता के वीर सपूत, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्म जंयती स्थानीय पत्रकार संघ कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान मीडिया के सदस्यों सहित आमजन ने आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी ने आजाद के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में किए गए त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए उनका पुण्य स्मरण किया। इस दौरान चंद्रशेखर आजाद अमर रहे के नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मुकेश अहिरवार,अक्षय भट्ट,कादर शेख गौरव अरोड़ा, धर्मेंद्र भारती सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Trending