झाबुआ

पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय झाबुआ की 40 बालिकाओं ने यैलो बैल्ट परीक्षा पास की

Published

on

झाबुआ। पी.एम.श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरालालू झाबुआ में विगत दिनों पी.एम.श्री योजना के अंतर्गत बालिकाओं को 3 माह का आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। जिला आत्मरक्षा प्रशिक्षक प्रमुख व जिला कराते संघ के सचिव श्री दिनेश खराड़ी ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। आत्मनिर्भर यानी इस प्रशिक्षण के बाद सभी में आत्मविश्वास तो बडेगा। आगे जाकर वे इसी योजना का हिस्सा बन कर स्वयं के लिए रोजगार भी कमा पाएंगे। साथ ही सभी को शारीरिक,मानसिक ओर भावनात्मक रूप से खुद को मजबूत बनाने की शिक्षा भी दी। प्रशिक्षक ने आगे बताया कि सभी बालिकाओं ने पूरे 3 माह के कड़े प्रशिक्षण को पूरे मन से सीखा और साथ ही आने वाले जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए तैयार भी किया है। 3 माह के आत्मरक्षा प्रशिक्षण में लगभग 100 बालिकाए आत्मरक्षा प्रशिक्षण से लाभान्वित हुईं। जिसमें से बैल्ट परिक्षा में कूल 80 बालिकाओं ने भाग लिया। तथा 40 बालिकाए यैलो बैल्ट परिक्षा में उत्तीर्ण हुईं। प्राचार्या श्रीमती मंदाकिनी शर्मा ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब बालिकाओं को पड़ने के साथ-साथ खेलो ओर हर क्षेत्र में बड़चड कर भाग लेकर अपना ओर देश का नाम रोशन करना है। साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं में बड़चड़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। बालिकाओं के उत्साह ओर अच्छे प्रदर्शन पर संस्था की खेल प्रशिक्षिका श्रीमती नेहा सींगोतिया तथा प्राचार्या श्रीमती मंदाकिनी शर्मा ने सभी को येलो बैल्ट और प्रमाण-पत्र वितरण कर अपनी शुभकामनाएं दीं।

Trending