झाबुआ

*बालपन से ही खेलो में छात्राओं की रूचि अभिभूत करती है, खेलों में रूचि रखने वाली छात्राओं को सुविधा, मार्गदर्शन और अभ्यास करने का मौका मिलता है तब ही देश में ओलिपिंयन पैदा किये जा सकते है- कलेक्टर नेहा मीना

Published

on



*कलेक्टर द्वारा कन्या शिक्षा परिसर रोटला की छात्राओं के लिए खेल सामग्री प्रदत्त की गई



            झाबुआ 03 अगस्त , 2024। “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता हैं।” स्कूली छात्र छात्राओं में स्वस्थ शरीर विभिन्न खेलों में क्रियाशील होकर प्राप्त किया जा सकता है। जिले में इसी उद्देश्य और छात्र-छात्राओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर नेहा मीना द्वारा विकासखण्ड रामा के रोटला मे स्थित कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं के लिए खेल सामग्री प्रदत्त की गयी।
          पिछले दिनो जब कन्या शिक्षा परिसर मे कलेक्टर द्वारा निरीक्षण के दौरान छात्राओं से विद्यालय के लिए मांग रखने को कहा गया तो छात्राओं द्वारा खेल सामग्री की मांग की गयी जिसे सुनकर कलेक्टर भी अभिभूत हो गए और छात्राओं के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देशित किया।
            कलेक्टर नेहा मीना के माध्यम से कन्या शिक्षा परिसर में खेल सामग्री जिसमे टेबल टेनिस पूरा सेट, बैडमिंटन, शटल शतरंज सेट, कैरम बोर्ड छात्राओ के लिए उपलब्ध करायी गयी, जिसके लिए छात्राओं द्वारा कलेक्टर को धन्यवाद प्रेषित किया गया।
            कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि बालपन से ही खेलो में छात्राओं की रूचि अभिभूत करती है। जब खेलों में रूचि रखने वाली छात्राओं को सुविधा, मार्गदर्शन और अभ्यास करने का मौका मिलता है तब ही देश में ओलिपिंयन पैदा किये जा सकते है। साथ ही भविष्य में महिला सशक्तिकरण के लिए नये आयाम छुए जा सकते हैं।

Trending