झाबुआ

डॉक्टर सुधाकर जी कुलकर्णी को  वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ जिला इकाई झाबुआ ने  दी श्रद्धांजलि

Published

on

  थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) -वनवासी कृषि एवम ग्रामीण मजदूर संघ जिला इकाई झाबुआ द्वारा भारतीय मजदूर संघ के पूर्व क्षेत्र संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ प्रचारक (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) श्रीमान डॉक्टर सुधाकर कुलकर्णी जी’ का स्वर्गवास दिनांक 06/08/24 को हो गया था। जिन्हे झाबुआ जिले की वनवासी कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ इकाई द्वारा थांदला स्थित विश्राम ग्रह मे श्रद्धांजलि सभा के माद्यम से श्रद्धांजलि दी गई। संगठन के  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राधू सिंग जी भाबर ने बताया की यह भारतीय मजदूर संघ के लिए अपूरणीय क्षति है। कार्यक्रम मे राष्ट्रिय कार्यकारी अध्यक्ष रादू सिंह जी भाबर, सयुक्त प्रदेश महामंत्री संजय जी परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमजी भूरिया, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजु जी गरवाल, युवा नेता बंटी जी डामोर भाजपा युवा महामंत्री राजेश जी वसुनिया, बंसल न्यूज के जिला ब्यूरो मुकेश जी सिसोदिया,नोगावा मंडल अध्यक्ष पिंटू जी ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानी जी भाबर, मदलदा सरपंच बहादुर जी भूरिया रामभक्त सोनू जी वसुनिया, कमलेश जी खड़िया, प्रदीप जी मकवाना,द्वारा उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Trending