झाबुआ

पेटलावद के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई

Published

on



*हर घर तिरंगा अभियान*


         झाबुआ 12 अगस्त, 2024। “हर घर तिरंगा” अभियान एक जन आंदोलन बन गया है जिसमें हर कोई एक साथ मिल कर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहा गॉव से लेकर शहरों तक देशभर के लोग तिरंगा फहरा रहे हैं और हमारे देश के लिए बहादुरी से लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानिर्या के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं। इस अभियान ने विशेष रूप से युवाओं और बच्चों को प्रभावित किया है तथा उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों को संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस अभियान के माध्यम से भारत की एकता में अनेकता की भावना को और अधिक बल मिला है।
            मध्यप्रदेश शासन भोपाल के आदेशानुसार एवं कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्रसिंह चौहान के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिसमे तिरंगे की शान एक विशेष त्यौहार बन चुका है इसी तारतम्य में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान भावना को समर्पित पेटलावद के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली एवं विद्यालयों मे तिरंगा थीम पर चित्रकला,निबंध और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।

Trending