अलीराजपुर

अलीराजपुर – संगठन पर्व पर भाजपा की बैठक संपन्न , केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान , सांसद अनीता चौहान , भाजपा जिला अध्यक्ष मकु परवाल , जिला प्रभारी शैलेश दुबे ने कार्यकर्ताओ को किया सम्भोधित ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

अलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार अलीराजपुर जिले के छोटे से छोटे गांव में पहुंचकर सदस्यता अभियान को हम सभी कार्यकर्ताओं को गति देने का काम करना है फलिया फलिया में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश कि जनहितेसी जनकल्याणकारी मोहन यादव की सरकार के द्वारा गांव गरीब और महिलाओं के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है उसके संबंध में भी भाजपा के  सदस्य बनने वाले नवीन कार्यकर्ताओं को जानकारी देना है की किस प्रकार से एक विकसित भारत के संकल्प को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्य कर रही है उक्त बात मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री  नागर सिंह चौहान ने अलीराजपुर में संगठन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा के हम सबको संगठन पर्व के महत्वपूर्ण कार्यक्रम को पूरी ताकत के साथ करना है और पार्टी द्वारा जो अपेक्षा की गई है उस पर खरा उतरना है। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा की एक 8800002024 के माध्यम से एक मिस्ड कॉल देकर हम सब भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बने और साथ ही हमारे वार्ड हमारे मोहल्ले और हमारे गांव के जितने युवा साथी हैं उन्हें भी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम करें क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही है जो राष्ट्र को उन्नति की ओर ले जा सकती है इस दौरान सांसद अनीता चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल जिला प्रभारी शैलेश दुबे पूर्व विधायक माधव सिंह डाबर युवा नेता विशाल रावत जिला महामंत्री नरीग मोरी मांगीलाल चौहान भी मंचासीन थे , समय पर करना है लक्ष्य पूरा बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला प्रभारी शैलेश दुबे ने कहा की पार्टी संगठन द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी गई है सबसे पहले हमारे सबके लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को भाजपा की सदस्यता  फिर से ग्रहण की उसके बाद देश भर में सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है हम सबकी यह जिम्मेदारी है की जो लक्ष्य पार्टी संगठन द्वारा हमें दिया गया है उसे पूरी निष्ठा से करते हुए समय सीमा में सदस्यता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने कहा कि जिले के समस्त 12 मंडलों में सदस्यता अभियान का महापर्व प्रारंभ हो चुका है जिले के महामंत्री से लेकर मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री अपने-अपने मंडलों में सदस्यता महा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इसे सफल बनाने का कार्य करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक माधो सिंह डावर और युवा नेता विशाल रावत ने भी संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान के साथ-साथ जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी विनूरा मोहन कनेश को ऐतिहासिक मत से विजय बनाने के लिए जुट जाने की वार्ड के कार्यकर्ताओं से अपील की। संगठन महापर्व की बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान द्वारा जिला पंचायत के वार्ड नंबर 9 के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई जिसमें आगामी 11 तारीख को होने वाले उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष रिंकेश तवर ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी है ।

Trending