झाबुआ

विहिप के 60 वर्ष पूर्ण होने पर थांदला में हुआ सभा का आयोजन

Published

on

  थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट)–

विहिप के 60 वर्ष पूर्ण होने पर थांदला में हुआ सभा का आयोजन अतिथियों ने 60 वर्ष की उपलब्धियां व चुनौतियां कार्यकर्ताओं को बताई
— थांदला में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड समिति ने रामेश्वर मंदिर के हॉल में विहिप का 60वां स्थापना दिवस मनाया. मौके पर कार्यकर्ताओं ने धर्म और संस्कृति की रक्षा में बलिदान देनेवालों को स्मरण कर उनको नमन किया. विहिप के 60 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी. स्थापना दिवस पर विहिप जिला अध्यक्ष एक्स आर्मी मेन आजाद प्रेमसिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उन्होंने सर्वप्रथम भारत माता की तस्वीर माल्यार्पण कर ओमकार ध्वनि, एकात्मता मंत्र और विजय महामंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. और विहीप की 60 वर्ष की उपलब्धि कार्यकर्ताओं को बताई मौके पर बाल कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी. कहा कि समस्त हिंदू समाज को जात-पात, ऊंच-नीच के विघटनकारी भाव से ऊपर उठकर एक सूत्र में जोड़ने के लिए ऋषि, मनीषियों ने विहिप की स्थापना की थी. कार्यकर्म की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष शनि राज राठौड़ ने की. वही कार्यकर्म में बड़ी संख्या में थांदला तहसील के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Trending