झाबुआ

कलेक्टर द्वारा 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि दी गयी

Published

on





               झाबुआ 06 सितम्बर , 2024। कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस समिति नेहा मीना के द्वारा श्रीमती मडी पति दरियाव डोडियार को 15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी गयी। श्रीमती  मडी पति दरियाव डोडियार निवासी मेहन्दीखेडा पोस्ट अंतरवेलिया द्वारा कलेक्टर नेहा मीना के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि उसका मकान पाँच माह पूर्व जल चुका है मकान में रखा खाने का अनाज व कागजात भी जल चुके है उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने व दिव्यांग होने से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
                कलेक्टर द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर श्रीमती मडी पति दरियाव डोडियार ने आभार एवं धन्यवाद दिया गया।

Trending