झाबुआ

मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का अंतरण किया गया

Published

on



*
*कलेक्टर द्वारा जिले के हितग्राहियों को दिए गए सर्टिफिकेट*

    झाबुआ 09 सितम्बर, 2024। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रदेश की बहनों को राशि का अंतरण सागर जिले के बीना से सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। इस प्रकार जिले की 1 लाख 96 हजार से अधिक लाड़ली बहनों को 240 लाख से अधिक राशि का हितलाभ प्रदान किया।
            इस कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हितग्राहियों को 332.41 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। जिसमे जिले के लाभार्थियों को 397.23 लाख से अधिक राशि का अंतरण किया गया।
            जिला मुख्यालय पर कलेक्टर नेहा मीना वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुडे एवं लाड़ली बहनों और सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हितग्राहियों कों प्रमाण पत्र देते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिला बाल विकास अधिकारी श्री राधुसिंह बघेल, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री पंकज सांवले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Trending