झाबुआ

भाजपा सदस्यता अभियान मे शामिल हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

Published

on

भाजपा सदस्यता अभियान मे शामिल हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

रतलाम 12 सितम्बर 2024/ संगठन पर्व के तहत् चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान मे प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शामिल हुए। उन्होंने शीतला माता गली मे घर-घर जाकर क्षेत्रवासियों को भाजपा का सदस्य बनाया।मंत्री श्री तोमर ने आरोग्यम हॉस्पिटल से शुरुआत की और कर्मचारियों से सदस्य बनने का आग्रह करते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का स्वागत किया । इसके बाद क्षेत्र के घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान चलाया। जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय महापौर प्रहलाद पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, उपाध्यक्ष गौरव मुणत, पार्टी नेता प्रवीण सोनी, सत्यजीत सिंह राजावत और अंकित राठौर, आयुष पडियार, चिराग अतरानी, राहुल राका, जयेश राजोरिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Trending