झाबुआ

भाजपा सदस्यता अभियान संगठन के कार्य में जी-जान से जुट जाएं कार्यकर्ता – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप – मंडलों की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा

Published

on

भाजपा सदस्यता अभियान
संगठन के कार्य में जी-जान से जुट जाएं कार्यकर्ता – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
– मंडलों की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा
रतलाम, 18 सितंबर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर शहर विधानसभा के पांचों मंडल की बैठक ली। इस दौरान उन्होने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर रतलाम को प्रदेश में अव्वल लाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा सदस्यता अभियान प्रभारी जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, विनोद यादव, कृष्णा सोनी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया सहित मंडल पदाधिकारी, वार्ड पार्षद, संयोजक एवं वार्ड सदस्यता प्रभारी उपस्थित रहे। मंत्री श्री काश्यप ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इसका सदस्य बनना गौरव की बात है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने विकसित भारत का जो संकल्प लिया है, उसे पूर्ण करने हेतु सबका भाजपा से जुड़ना आवश्यक है। कार्यकर्ता घर-घर जाए और नए सदस्य बनाए। प्रदेश में रतलाम को सदस्यता अभियान में अव्वल लाना है। बैठक को जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने भी संबोधित किया। सदस्यता प्रभारी श्री कोठारी ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का संकल्प लिया।

Trending