झाबुआ

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा गिरफ्तारी वारंट एवं स्थाई वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।

Published

on

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा गिरफ्तारी वारंट एवं स्थाई वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है।
   उक्त निर्देशों के पालन में थाना थांदला की पुलिस टीम  द्वारा स्थाई वारंटी राजू पिता सेवन सिंह खराड़ी निवासी आमलिया माल जो कि थाना थांदला में अपराध क्रमांक 74/2019 धारा 392 ipc,  थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 196/2019 धारा 392, 34 ipc, थाना काकनवानी 161/2019 धारा 394 ipc में लूट के  अपराधो  में फरार था। उक्त कुख्यात आरोपी को मुखबिर की सूचना पर थाना थांदला की पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
साथ ही  जिला धार में भी उक्त आरोपी के खिलाफ  तीन स्थाई वारंट जारी है।

गिरफ्तार आरोपी :-
    राजू पिता सेवन सिंह खराड़ी निवासी आमलिया माल।

सराहनीय कार्य में योगदान:-
  निरी. श्री बृजेश मालवीय थाना प्रभारी थांदला, प्रधान आरक्षक 103 महेंद्र नायक का रहा।

Trending