झाबुआ

राहुल गाँधी के आरक्षण विरोधी बयान के विरोध में धरना प्रदर्शन

Published

on

राहुल गाँधी के आरक्षण विरोधी बयान के विरोध में धरना प्रदर्शन

रतलाम| आरक्षण के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा विदेश में दिए गए बयान के विरोध में भाजपा अजा मोर्चा 23 सितंबर को धरना प्रदर्शन करेगा| इसका नेतृत्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एव आलोट विधायक डॉ चिंतामणि मालवीय और जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेंगे |
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि धरना प्रदर्शन 23 सितंबर को सुबह 11 से 12 बजे छत्री पुल स्थित आंबेडकर सर्कल में होगा | भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश बोरिया ने मोर्चा कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया है |

Trending