DHAR

जिले के 104 प्रगतिशील कृषक महाराष्ट्र राज्य का भ्रमण करेंगे

Published

on

धार, 24 सितम्बर 2024/ सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अन्तर्गत जिल के विभिन्न विकासखण्डो के 104 प्रगतिशील कृषको का समुह महाराष्ट्र राज्य में कृषि के क्षेत्र में नवीन कृषि तकनिकियांे का अवलोकन करने मंगलवार को प्रस्थान किया। उक्त कृषकों के समुह को कलेक्टर एवं अध्यक्ष आत्मा गवर्निंग बोर्ड प्रियंक मिश्रा द्वारा कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। परियोजना संचालक आत्मा कैलाश मगर ने बताया कि कृषको का दल कृषि महाविद्यालय धुलिया प्रक्षेत्र का भ्रमण, महात्मा फुले कृषि विद्यापिठ राहुरी कृषि विज्ञान केन्द्र औरगाबाद में प्रक्षेत्र भ्रमण एवं कृषि वैज्ञानिको से परिचर्चा, जैन ड्रिप सिंचाई फार्म का अवलोकन कर वैज्ञानिको से परिचर्चा कृषि विज्ञान केन्द्र जलगाँव में प्रक्षेत्र भ्रमण एवं कृषि वैज्ञानिको से परिचर्चा करेंगे। भ्रमण के दौरान कृषक कपास, अनार, प्याज लहसुन, गोभी भिंडी, टमाटर आदि सब्जीयो की वैज्ञानिक कृषि तकनिकी प‌द्धिति जैविक/प्राकृतिक खेती का अवलोकन कर कृषि वैज्ञानिको से परिचर्चा करेंगे। इस अवसर पर उप संचालक कृषि जी.एस. मोहनिया एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Trending