झाबुआ

100 वी वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स, अहमदाबाद् के नेतृत्व मे परिचित अभ्यास किया गया

Published

on

  थांदला (वत्सल आचार्य की रिपोर्ट) 100 बटालियन द्रुत कार्य बल अहमदाबाद, गुजरात की एक प्लाटुन द्वारा थांदला में परिचित अभ्यास हेतु नगर में मार्च पास्ट किया.

आज़ 100 वी वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स, अहमदाबाद, गुजरात की एक प्लाटून रतुल दास, कमाण्डेंट-100 वी याहिनी रैपिड एक्शन फोर्स, के मार्गदर्शन / दिशानिर्देशन में थांदला जिला झाबुआ, में श्रीमती कृष्णा कुमारी, (सहायक कमाण्डेंट) के नेतृत्व में परिचित अभ्यास किया गया
परिचित अभ्यास हेतु नामित प्लाटून का मुख्य उद्देश्य जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मेल-मिलाप कर जिले के संवेदनशील /अतिसंवेदनशील क्षेत्रो की जानकारी प्राप्त करते हुए जिले के ईलाको के वरिष्ठ नागरिकों, समाज सेवियो व गणमान्य व्यक्तिओं से मेल-मिलाप करना एवं पूर्व में घटित हुए दंगो व अन्य गति विधियों के बारे में जानकारी हासिल करना है। परिचित अभ्यास करने से उस जिले के भौगोलिक स्थिति एवं पिछले कुछ एक वर्षों में कानून एवं व्यवस्था की महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित करने हेतु क्षेत्रो में आपातकालीन की स्थिति के साम्प्रदायिक दंगो के दौरान परिस्थिति को नियंत्रण करने में सहायक मुख्य संशाधनो का पता लगाना एवं स्थानीय प्राधिकरण के साथ समन्वय बनाना है।
परिचित अभ्यास करने का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच जाकर पुलिस फोर्स की छवि को अधिक मजबुत बनाना है, एवं असामाजिक तत्वो के लिए एक कड़ी चुनौती पेश करते हुए कानून व्यवस्था बनाये रखने में स्थानीय पुलिस की सहायक बनना है।
आज पुलिस स्टेशन थांदला निरीक्षक ब्रजेश कुमार मालवीय
थाना प्रभारी के साथ मिलकर थाना थांदला क्षेत्र का परिचित अभ्यास किया।

Trending