अलीराजपुर

अलीराजपुर – भाजपा सदस्यता अभियान में अलीराजपुर विधानसभा का लक्ष्य हुआ पुरा , भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल बोले 15 अक्टूंबर से सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️

फोटो

आलीराजपुर – भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा आलीराजपुर जिले की जोबट एवं आलीराजपुर विधानसभा को सदस्यता अभियान के लिए जो लक्ष्य दिया गया था उसमें आलीराजपुर विधानसभा ने अपने लक्ष्य को 13 अक्टूंबर तक पुरा कर लिया है। वहीं जोबट विधानसभा को दिए गए लक्ष्य में अभी थोड़ा पीछे है, 15 अक्टूंबर के बाद रेफरल कोड के माध्यम से 100 रूपए की राशि लेकर भाजपा का सक्रिय सदस्य उन कार्यकर्ताओं को बनाया जाएगा जिन्होंने संगठन के निर्देशानुसार अपने रेफरल कोड से 100 सदस्य बनाए है। उक्त बात भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहीं। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा एवं युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप चौहान भी भी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष परवाल ने कहा कि प्रदेश में सदस्यता अभियान में आलीराजपुर जिले की स्थिति बेहतर है और आने वाले 24 घंटे में और सदस्यो की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में सदस्यता अभियान को लेकर कार्य कर रहे है , आलीराजपुर में 100 तो जोबट में करीब ५० प्रतिशत बने सदस्य भाजपा जिलाध्यक्ष परवाल ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा आलीराजपुर विधानसभा के 285 मतदान केंद्रो में 71 हजार 250 सदस्यो का लक्ष्य दिया गया था लेकिन आलीराजपुर के कार्यकर्ताओं के द्वारा लक्ष्य से बढ़कर 71 हजार 490 सदस्य बनाए गए है। जो लक्ष्य से अधिक है। वहीं जोबट विधानसभा में 325 मतदान केंद्र में 81 हजार 250 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन अभी जोबट में करीब 40 हजार 500 से अधिक सदस्य बने है। सदस्यता अभियान की अगली कड़ी में जिलेभर में सक्रिय सदस्यता का अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष परवाल ने कहा कि केबीनेट मंत्री नागरसिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान के द्वारा जिस प्रकार से कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया गया उसी के चलते जिले में सदस्यता अभियान ने लक्ष्य को प्राप्त किया है। जिलाध्यक्ष परवाल ने भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी है ।

Trending