झाबुआ

सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की जिला  कार्यशाला होगी

Published

on

सक्रिय सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की जिला  कार्यशाला होगी

रतलाम / संगठन पर्व के तहत् चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान का अगला चरण सक्रिय सदस्यता अभियान के रूप मे आरंभ होने वाला है। इस अभियान की तैयारियों को लेकर 15 अक्टूबर को दोप. 01:00 बजे रंगोली सभागार मे जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, मार्गदर्शन देगे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय करेगे।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण 15 अक्टूबर को पूर्ण हो रहा है। इसके बाद ही सक्रिय सदस्यता का अभियान आरंभ होगा। इस अभियान मे जिला और सभी मंडलों मे सक्रिय सदस्य बनाए जायेगे। सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु जिला कार्यशाला का आयोजन हो रहा है।  कार्यशाला से पूर्व भाजपा द्वारा सक्रिय सदस्यता हेतु टोलियों का गठन कर दिया गया है।

Trending