झाबुआ

सांसद श्री डामोर ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की दावा राशि के प्रमाण पत्र प्रदान किये।

Published

on


झाबुआ,-। शुक्रवार को सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने यहां नवीन जिला पंचायत सभा कक्ष में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा भुगतान कार्यक्रम का भगवान बलराम की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलीत कर शुभारम्भ किया। श्री डामोर ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने किसानों की आय को दुगनी करने के लिये कोई कसर नहीं रखी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खेती की लागत कम आए ऐसे प्रयास किए है।
श्री डामोर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश में मध्य प्रदेश अग्रणी स्थान पर है। हम जैविक खेती में सबसे आगे हैं। जैविक खेती मे लागत भी कम आती है। मध्य प्रदेश उत्पादन के मामले मे भी तेजी से आगे बड रहा है और इस वर्ष हमने गेंहू उत्पादन के मामले में पंजाब को पीछे छोडकर देश में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है। यह हमारी बहुत उपलब्धी है। वर्ष 2013-14 से लगातार देश में खेती के मामले में मध्य प्रदेश को कृषिक्रमण अवार्ड मिल रहा है। यह हमारे लिये गर्व की बात है। श्री डामोर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय मे भी यह सरकार किसानों के साथ खडी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा के तहत प्रदेश में 22 लाख किसानों को 4 हजार 688 करोड रूपये कि राशि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने उज्जैन से एक क्लीक से किसानों के खाते में जमा की। झाबुआ जिले में कुल 20 हजार 866 किसानों को 7 करोड 75 लॉख रूपये की राशि का भुगतान किया गया है। उन्होने आगे कहा कि झाबुआ जिला खेती पर निर्भर है। खेती को मजबूत करने की आवश्यकता है। खेती मजबूत होगी तो यहां के लोग मजदूरी के लिये जिले से बाहर नहीं जाना पडेगा। भारत सरकार ने गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की सुविधा, बिजली कनेक्शन, महिलाओं के लिये गैस सिलेण्डर की सुविधा उपलब्ध कराई है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे खेती के साथ-साथ पशुपालन, मछलीपालन, रेशम पालन जैसे काम हाथ में ले जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी। सांसद श्री डामोर तथा कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की दावा राशि के प्रमाण पत्र भी प्रदान किये।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री एन.एस .रावत ने कार्यक्रम की रूप रेखा तथा स्वागत भाषण दिया। कार्यकम का संचालन श्री चन्द्र शेखर पाटीदार ने किया। आभार परियोजना संचालक आत्मा श्री जी.एस. त्रिवेदी ने माना
इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह नायक, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री एन.एस.रावत, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एम.एल.मालवीय, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी बडी संख्या में कृषक मौजूद थे।

Trending