झाबुआ

स्वामी विवेकानंदजी युग पुरूष के साथ साथ युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत -ः भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक

Published

on

भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर किया गया कार्यक्रम……
झाबुआ। आज स्वामी विवेकानंदजी की जयंती है। इस दिन हम सभी उन्हें नमन करते है। विवेकानंदजी युग पुरूष होने के साथ युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत भी है, इसलिए आज के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे और उनका देश प्रेम  किसी से  छिपा नहीं है. वह लोगों की मदद करने से कभी भी पीछे नहीं हटते थे, बल्कि लोगों की सेवा करने को वह ईश्वर की पूजा करने के बराबर मानते थे। उन्होने भारतीय संस्कृति का परचम पूरे विश्व में लहराया। स्वामी जी एक अध्यात्मिक गुरू एवं समाज सुधारक थे जिन्होनें अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्वधर्म सम्मेलन में भारत की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुये सनातन धर्म एवं वेदांत दर्शन का प्रसार पूरे विश्व में किया ।
उक्त उद्गार भाजपा जिला कार्यालय पर 12 जनवरी, मंगलवार को दोपहर भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा स्वामी विवेकानंदजी की जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपसिथत भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक ने व्यक्त किए। जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि प्रारंभ मे मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक के साथ भाजपा मंडल झाबुआ के अध्यक्ष अंकुर पाठक, उपाध्यक्ष मितेश गादिया ने भारत माता के साथ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वजलन किया। अपने उद्बोधन में भाजपा मंडल झाबुआ के अध्यक्ष अंकुर पाठक ने स्वामी विवेकानंदजी को नमन करते हुए उपस्थित सभीजनों से उनके जीवन को आर्दश मानते हुए उनसे प्रेरणा लेने हेतु आव्हान किया ।

नगर मंडल उपाध्यक्ष मितेश गादीया ने स्वामी जी को याद करते हुए कहा कि स्वामी जी का जीवन एक आदर्श पुरुष के रूप में स्थापित रहा है, हम सभी को स्वामी जी के जीवन से कुछ सीख लेकर समाज में अपना योगदान देना चाहिए । स्वामी विवेकानंद जी ने अपने विचारों से समाज को नई दिशा दी है, वे हमेशा युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं उठो जागो और तक तब तक आगे बढ़ो जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त न करो उनका यह संदेश आज भी हम सबके लिए प्रेरणा दायी है। युवा सन्यासी के रूप में भारतीय संस्कृति की सुगंध को संसार में बिखेरने वाले स्वामी जी के विचार हम सबके लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेंगे।


यह रहे उपस्थित…।।
इस अवसर पर जिला भाजपा एवं भाजपा मंडल झाबुआ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे। भाजपा युवा नेता प्रमोद कोठारी भी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री एवं युवा पार्षद पपीश पानेरी ने किया। आभार मंडल महामंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जुवानसिंह गुंडिया ने माना। अंत मे सभी ने स्वामी विवेकानंद के जयघोष भी लगाए।

Trending