झाबुआ

’जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा नेताओं ने की मंत्री डंग की अगवानी प्रभारी मंत्री डंग ने मंडल अध्यक्षों की मीटिंग ली’

Published

on

झाबुआ। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग बुधवार को झाबुआ में वैक्सीनेशन कैंप एवं मेघनगर में रेलवे ब्रिज का का लोकार्पण करने के लिए पधारे इस दौरान जिला भाजपा कार्यालय लक्ष्मी नगर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायकए लोकप्रिय सांसद गुमान सिंह डामोर एप्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता विश्वास सोनीए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुश्री निर्मला जी भूरियाए पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जनजाति के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह जी भाबोरए पूर्व विधायक शांतिलाल जी बिलवालए जिला महामंत्री श्यामा ताहेडए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर एजिला कार्यालय मंत्री महेंद्र तिवारीए पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश शर्माए सत्येंद्र यादव राजमल पडियार एवं जिले के 19 मंडलों के अध्यक्षों ने प्रभारी मंत्री श्री डंग का स्वागत किया। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री द्वारा जिले के दो नेताओं सुश्री निर्मला भूरिया एवं ओम प्रकाश शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी में लिए जाने पर पुष्पमालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया। तत्पश्चात जिले के 19 मंडलों के मंडल अध्यक्षों से चर्चा कर उन्होंने मुख्य रूप से कोरोना महामारी से रोकथाम हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए जिले में कोरोनावायरस से रोकथाम हेतु शत .प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम में सांसद श्री गुमान सिंह डामोर द्वारा भी वैक्सीनेशन को प्राथमिकता से करवाने के लिए कार्यकर्ताओं से आवाहन किया ।कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री श्यामा जी ताहेड ने किया।अंत मे आभार नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने माना। उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने दी ।

 

Trending