झाबुआ

सभी मंडलों में होगा मोदीजी के संबोधन का प्रसारण अध्यक्ष कलमसिह भाबर

Published

on

झाबुआ।* भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती को लेकर गुजरात के आणंद में मंगलवार से तीन दिवसीय सेमिनार आयोजित किया है। – भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कलमसिह भाबर ने बताया कि 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेमिनार के समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सभी एक हजार 70 मंडल पर मोदीजी के संबोधन का सीधा प्रसारण करेगा।
यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कलमसिह भाबर ने दी। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि किसान मोर्चा के  जिलाध्यक्ष श्री भाबर ने कहा वर्तमान में जैविक खेती को अपनाने की नितांत आवश्यकता है। रसायनिक खेती के अनेक दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। खेती में रसायनों का उपयोग मनुष्य, जीव-जंतु के साथ भूमि व पर्यावरण के लिए घातक है।  भाबर ने बताया कि 16 दिसंबर को मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्राकृतिक खेती करने खेती में नवाचार करने तथा बेहतर तरीके से पशुपालन करने वाले किसानों को आमंत्रित करेंगे। केंद्र सरकार, राज्य सरकार की योजना और नवाचार खेती की जानकारी भी देगें

  *सभी मंडलों में होगा मोदीजी के संबोधन का प्रसारण* मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडी, कृषि विज्ञान केंद्र व ऐसे स्थान जहां पर उक्त दोनों नहीं है, उन स्थानों पर एलईडी या टीवी के माध्यम से प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। प्रातः 10 से स्थानीय अतिथियों का उद्बोधन, 11 बजे से मुख्यमंत्री, राज्यपाल महोदय, देश के कृषिमंत्री, गृहमंत्री एवं प्रधानमंत्री का जीरो बजट प्राकृतिक खेती को लेकर उद्बोधन होगा। एक बजे से 1:30  बजे तक संबधित विषय पर परिचर्चा व आगामी कार्ययोजना बनाई जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह नायक व मोर्चा जिलाध्यक्ष कलमसिह भाबर ने मंडल स्तर के कार्यक्रम में अधिकाधिक किसान बंधुओं से उपस्थित रहकर जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया।

Trending