अलीराजपुर

कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने जल संरचनाओं का अवलोकन किया, आवष्यक दिषा निर्देष दिए

Published

on

अलीराजपुर, 22 जून 2022 –

कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने आज उदयगढ जनपद पंचायत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जल संरचनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए बोरझाड़ बैराज, हरदासपुर तालाब का निरीक्षण कर कार्य पूर्णता शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। तत्पश्चात ग्राम पंचायत छोटी जुआरी एवं छारवी तथा मन्नाकुआं में अमृत सरोवर के निर्माण की प्रगति का अवलोकन करते हुए पौधारोपण की कार्य योजना तैयार करने हेतु निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती संस्कृति जैन, परियोजना अधिकारी रमाकांत पाटीदार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयगढ़ तथा उपयंत्री एवं सहायक यंत्री उपस्थित रहे।

Trending