RATLAM

उदयपुर जैसी घटनाएं रोकने के लिए कांग्रेस को हराना जरूरी-विधायक काश्यप

Published

on

वार्ड क्रमांक 11 समेत शहर के वार्डों कीे नुक्कड़ सभाओं में निगम प्रत्याशियों का धुआंधार प्रचार

रतलाम,। नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में विधायक चेतन्य काश्यप विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उदयपुर जैसी घटनाएं रोकने के लिए कांग्रेस को हराना जरूरी है।

भाजपा सबका साथ और विकास चाहती है। महापौर एवं पार्षद पद के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाए, जिससे शहर के विकास को नई गति मिले। विधायक श्री काश्यप ने वेदव्यास कॉलोनी, मोमिनपुरा, हाट की चौकी, भाम्भी मोहल्ला, खेतलपुर एवं ईश्वर नगर में सभाएं सम्बोधित की।

उन्होंने सभी वार्डों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि रतलाम में 1800 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित होने वाले विशेष निवेश क्षेत्र से 18 हजार करोड़ के उद्योग आएंगे और इनसे 25 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

इस निवेश क्षेत्र से शहर की सूरत एवं सिरत दोनों बदल जाएगी। शहरवासियों को समुचित जलप्रदाय करने के लिए अमृत-2 मिशन के तहत मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। सभी सड़कों का भी नवनिर्माण किया जाएगा।

स्वच्छता के लिए भाजपा ने विभिन्न साधनों के साथ 100 डायल की तर्ज पर कॉल सेन्टर शुरू करने का संकल्प लिया है, ताकि रतलाम को नम्बर-1 बनाया जा सके। रतलाम के सर्वांगीण विकास के लिए केन्द्र एवं राज्य की तरह रतलाम में भी भाजपा की नगर सरकार बनाना जरूरी है।

नुक्कड़ सभाओं में श्री काश्यप के भाजपा के पार्षद प्रत्याशी रणजीत टांक, मंगल लोढा, शाहिद हुसैन, विक्रय लोहिया, मोहम्मद बबलू खां, अनिता कटारा, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, पूर्व पार्षद सरिता लोढा, सुदीप पटेल, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी सहित पार्टी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।”

Trending