RATLAM

सड़क हादसा : पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए आम से लदा ट्रक गिरा नीचे, तीन घायल, अस्पताल में किया भर्ती

Published

on

पुणे से आकर दिल्ली जा रहा था ट्रक
सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
रतलाम, । पुणे से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रक महू नीमच फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रतलाम बाईपास पर हुए हादसे में ट्रक में सवार 3 लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
घायलों को निकालते हुए पुलिस एवं आसपास के लोग
सालाखेड़ी पुलिस चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही। अनियंत्रित ट्रक पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे गिर गया। धड़ाम की आवाज सुन आसपास के लोग भी जाग गए और मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बल भी पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद घायलों को निकाला और अस्पताल भिजवाया घायल ने बताया कि ट्रक पुणे से चला था और दिल्ली की ओरजा रहे थे। ट्रक आम से लगा हुआ था।

Trending