RATLAM

जिला शांति समिति की बैठक संपन्न

Published

on

जिला शांति समिति की बैठक संपन्न

रतलाम जिला शांति समिति की बैठक शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी मोहर्रम तथा त्योहारों  के अवसर पर प्रशासन द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं एवं रूपरेखा की जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार, प्रभारी निगम आयुक्त अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गहलोत, एसडीएम श्री संजीव पांडे, सीएसपी श्री हेमंत चौहान, शहर काजी श्री अहमद अली, श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री महेंद्र गादिया, श्री शैलेंद्र डागा, श्री अरुण त्रिपाठी, श्री महेंद्र पोरवाल, श्री बजरंग पुरोहित, श्री पवन सोमानी, वरिष्ठ पत्रकार श्री शरद जोशी, श्रीमती यास्मीन शेरानी, श्री अशोक चौटाला, सुश्री सीमा टॉक, श्री महेंद्र कटारिया, श्री निजाम राही, श्री सलीम मैव, स्टेशन रोड थाना टीआई श्री किशोर पाटनवाला आदि उपस्थित थे।

अपर कलेक्टर श्री आर्य ने बैठक में विभिन्न त्योहारों के दौरान अधिकारियों के दायित्व के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अधिकारियों को उनके दायित्वों के समय सीमा में निर्वहन के लिए दिशा निर्देशित किया। बैठक में सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया जिस पर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा समाधान के लिए आश्वस्त किया गया। कलेक्टर ने शहर में अनियंत्रित यातायात व्यवस्था को सुधारने के बारे में अभियान संचालित करने की जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि आगामी दिनों शहर की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुधारने अतिक्रमण हटाने, यातायात सुधार, श्वानो की संख्या पर नियंत्रण, आवारा पशुओं पर नियंत्रण, तथा यत्र-तत्र ठेला गाड़ियों के संचालन पर नियंत्रण के लिए व्यापक कार्य किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर पुलिस की तैनाती सदस्यों के बताए अनुसार की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विभिन्न आयोजनों हेतु अनुमति या समय सीमा में ले ली जाए। बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा जिले में आगामी दिनों आयोजित होने वाले हर घर  तिरंगा अभियान की जानकारी दी गई।

Trending