अलीराजपुर

अलीराजपुर – कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने जिलेवासियों से सहभागिता का किया आह्वान हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन 5 अगस्त 2022 को ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली कि खबर ✍️


अलीराजपुर – आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सप्ताह अन्तर्गत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे। कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया 5 अगस्त 2022 को शाम 4 बजे बाइक तिरंगा जागरूकता रैली का आयोजन जिला मुख्यालय पर महाविद्यालय परिसर अलीराजपुर से होगा। उक्त बाइक तिरंगा जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। बाइक रैली में अधिकारी-कर्मचारीगण, जन सामान्य सम्मिलित होंगे। हाथों में तिरंगा थाम कर आमजन से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया जाएगा। टंकी परिसर अलीराजपुर में उक्त बाइक रैली का समापन होगा। जिले के समस्त जनपद मुख्यालयों पर भी बाइक रैली का आयोजन होगा। कलेक्टर श्री सिंह ने जिलेवासियों से उक्त आयोजन में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया है।

हर घर तिरंगा लगाकर सेल्फी अपलोड करें, हैा टैग का उपयोग करें अलीराजपुर – भारत सरकार के निर्देाानुसार 11 से 17 अगस्त 2022 की अवधि में स्वतंत्रता सप्ताह के आयोजन एवं 13 से 15 अगस्त 2022 तक हर घर तिरंगा लगाया जाएगा। नागरिकगण पर झंडा लगाने (अपने घर को पिन करने) और झंडे के साथ सेल्फी अपलोड करते हुए हैा टैंग का उपयोग कर सकते है। उक्त आह्वान समस्त जिलेवासियों से किया गया है ।

Trending