झाबुआ

नगरपालिका प्रशासन ने शहर में निकाली भव्य तिरंगा रैली, रहवासियो से घरो पर और दुकानदारो से अपने प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने हेतु किया अनुरोध

Published

on


झाबुआ। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव एवं हर-घर तिरंगा महाभियान के तहत कलेक्टर के निर्देशानुसार 4 अगस्त,  गुरूवार को सुबह 10 बजे से नगरपालिका प्रशासन द्वारा नपा परिषद् कार्यालय से तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें आगे नगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारीगण चले। इसके पीछे सैकड़ों की सख्ंया में नपा के सफाई कामगार महिला-पुरूष भारत माता और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ अपने निर्धारित गणवेश में हाथों में तिरंगा लेकर सम्मिलित हुए।
रैली मुख्य नगरपालिका अधिकारी एलएस डोडिया के मार्गदर्शन में निकाली गई। जिसका नेतृत्व नपा के स्वस्थ्य अधिकारी युनूसउद्दीन कुरैशी, लेखपाल एवं सेनेट्री प्रभारी कमलेश जायसवाल, सहायक स्वच्छता निरीक्षक टोनी मलिया ने किया। यह रैली नपा कार्यालय से आरंभ होकर बस स्टैड, फव्वारा चौक, मेन बाजार, थांदला गेट, बाबेल चौराहा, आजाद चौक, नेहरू मार्ग, राजवाड़ा होते हुए पैलेस गार्डन पर समापन हुआ।
11 से 17 अगस्त तक फहराया जाए तिरंगा
यात्रा के दौरान नपा के वरिष्ठ अधिकारियों ने राहगीरों और वाहन चालकों के साथ प्रतिष्ठान संचालकों को भी अपनी दुकानों और घरों पर आवश्यक रूप से आगामी 11 से 17 तक राष्ट्रीय ध्वज लगाने हेतु आव्हान किया। इस अवसर पर नपा के जमादार राकेश कटारा, अतिक्रमण प्रभारी मन्नूभाई बसोड़, राजस्व शाखा के सहायक निरीक्षक आशीष भाबर एवं पंकज सोलंकी आदि भी विशेष रूप से उपस्थित थे।  

Trending