RATLAM

रतलाम जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद : बाईक पर आये तो बदमाशों ने कैफे संचालक पर चलाई गोली, संचालक घायल ,पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

Published

on

“रतलाम,। रतलाम जिले में बदमाशों के हौसले एक बार फिर बुलंद होते दिखाई दे रहे है। बदमाशों ने बीती रात एक कैफे संचालक को गोली मारने की घटना को अंजाम दे दिया। घटना में घायल कैफे संचालक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहा उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले में आरोपी की तलाश में जुट गई है।

थाना प्रभारी वीडी जोशी ने मीडिया को बताया कि शहजाद और उसका चचेरा भाई सलमान पिछले दो माह से कैफे का संचालन कर रहे हैं। प्रारंभिक रूप से जानकारी मिली है कि उनका राजस्थान के ग्राम कोटड़ा निवासी आरोपी वसीम और अल्फेस से किसी बात को लेकर दो-तीन दिन पहले फोन पर विवाद हुआ था।

गुरुवार रात शहजाद के कैफे पर खड़ा हुआ था, तभी बाइक पर आरोपी वसीम व अल्फेस वहां पहुंचे। पीछे बैठे अल्फेस ने उस पर दो फायर कर फरार हो गए। एक गोली शहजाद के हाथ पर लगी और वह घायल हो गया।

उक्त घटना से क्षेत्र में खौफ का मौहोल निर्मित हो गया। वही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों में तलाश शुरू कर दी है।

Trending