RATLAM

रतलाम नगर निगम का कांग्रेस पार्षद दल शनिवार को लेगा शपथ

Published

on

“कलेक्टर दिलाएंगे निगम सभागृह में शपथ
रतलाम, 5 अगस्त। कांग्रेस पार्षद दल ने गुरुवार को बैठक में निर्णय लिया शपथ ग्रहण समारोह का जिस प्रकार से राजनीतिकरण किया जा रहा है। उसके विरोध में कांग्रेस पार्षद दल पृथक से शनिवार को शपथ लेगा।

कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि कांग्रेस  कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी अमिताभ मंडलोई, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, महापौर प्रत्याशी मयंक जाट के साथ सभी निर्वाचित पार्षद गण उपस्थित थे। बैठक में आगामी निगम अध्यक्ष एवं अपील समिति के चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।

कलेक्टर दिलाएंगे शपथ

कांग्रेस पार्षद दल की बैठक की मांग पर जिला कलेक्टर महोदय द्वारा कल  6 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे निगम सभागृह में शपथ दिलाई जाएगी। शहर

Trending