अलीराजपुर

अलीराजपुर – तिंरगा बाइक रैली का आयोजन हुआ बडी संख्या में बाइक पर सवार तिरंगा हाथों में थाम शामिल हुए ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली कि खबर ✍️

कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने तिरंगा बाइक रैली का नेतृत्व किया ।

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान 🇮🇳

राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए अलीराजपुर के विभिन्न मार्गों से गुजरी तिरंगा बाइक रैली ।

अलीराजपुर – सडक पर बाइकों की लंबी कतार, बाइक पर सवार सभी के हाथों में लहराता हुआ तिरंगा। ओर राष्ट्रभक्ति के नारों से गुुंजाएमान होता वातावरण। अलीराजपुर नगर के जिस भी मार्ग से यह तिरंगा बाइक रैली गुजरी, आम हो या खास, बच्चे हो या युवा या फिर बुजुर्ग, जो जहां था, वहीं थम गया ओर बाइक रैली को निहारता रहा। यह नजारा शुक्रवार शाम को महाविद्यालय परिसर अलीराजपुर से निकली तिरंगा बाइक रैली का था। 700 से अधिक बाइकों पर सवार अपने-अपने हाथों में लहराता हुआ तिरंगा थामे निकले और जिलेवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले स्वतंत्रता सप्ताह एवं हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय सहभागिता हेतु जन जागरण प्रयास किया।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान हेतु जिले में 5 से 15 अगस्त तक जिलेभर में विभिन्न आयोजन होंगे। इसी के तहत आज अलीराजपुर में तिरंगा जागरूकता बाइक रैली का आयोजन हुआ। बाइक रैली का नेतृत्व कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने किया। बाइक रैली में बडी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, गणमान्यजन, मीडियाकमीर्, अधिकारी-कर्मचारीगण, नागरिकगण, युवा आदि ने हाथों में तिरंगा थाम कर सहभागिता की। शासकीय महाविद्यालय परिसर अलीराजपुर से बाइक रैली प्रारंभ हुई। हाथांे में तिरंगा थामें सभी ने राष्ट्रभक्ति के नारों का जयघोष किया। बाइक रैली कॉलेज परिसर से अस्पताल रोड, दाहोद नाका, रामदेव मंदिर, झंडा चौक, नीम चौक, बस स्टैंड होते हुए ंटंकी मैदान पर समाप्त हुई। यहां सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। तिरंगा बाइक रैली में बडी संख्या में सहभागिता करते हुए सभी ने राष्ट्रभक्ति के साथ स्वतंत्रता सप्ताह को लेकर वातावरण निर्माण किया। तिरंगा बाइक रैली में देाभक्ति के गीत बजते चल रहे थे। बाइक रैली में शामिल युवा, अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्यजन राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए चले। कई जगह तिरंगा बाइक रैली का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए समस्त जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपील की। अंत में टंकी मैदान पर सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री रितेा डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वकीलसिंह ठकराला, एसडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड, एसडीओपी सुश्री श्रृद्धा सोनकर सहित अन्य गणमान्यजन, अधिकारी-कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे ।

Trending