RATLAM

हले की जमकर नारेबाजी, फिर ली कांग्रेस पार्षदों ने ईश्वर के नाम शपथ

Published

on

निकाय चुनाव के बाद मध्यप्रदेश के रतलाम में कांग्रेस से जीतकर आए 15 पार्षदों ने ईश्वर के नाम की शपथ ले ली। ईश्वर के नाम पर शपथ लेने वालों में 9 महिला और 6 पुरुष पार्षद शामिल रहे। अब भाजपा के 30 और 4 निर्दलीय रविवार दोपहर अभिजीत मुहूर्त में 12.30 बजे शपथ लेंगे।

रतलाम. निकाय चुनाव के बाद मध्यप्रदेश के रतलाम में कांग्रेस से जीतकर आए 15 पार्षदों ने ईश्वर के नाम की शपथ ले ली। ईश्वर के नाम पर शपथ लेने वालों में 9 महिला और 6 पुरुष पार्षद शामिल रहे। अब भाजपा के 30 और 4 निर्दलीय रविवार दोपहर अभिजीत मुहूर्त में 12.30 बजे शपथ लेंगे। भजपा और निर्दलीय पार्षदों का शपथ समारोह बरबड़ स्थित विधायक विश्रामगृह में होगा। इसमे जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदोरिया भी शामिल होंगे।

असल में रतलाम नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के सिर्फ 15 पार्षद ही जीतकर आए। इनमे भी पुरुष से अधिक महिलाएं जीतकर आई। शपथ का मुख्य आयोजन रविवार को है, लेकिन कांग्रेस पार्षदों ने सत्तापक्ष से अलग जाकर एक दिन पूर्व ही नगर निगम में शपथ ले ली। शपथ दिलाने का काम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने किया।
नारेबाजी कर आए सदन में
कांग्रेस पार्षद पार्टी के शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, महापौर प्रत्याशी रहे मयंक जाट आदि के नेतृत्व में महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल से नारेबाजी करते हुए आए। इस दौरान भारत माता की जय, कांग्रेस जय, सोनिया गांधी की जय आदि की नारेबाजी की गई। शपथ के बाद कांग्रेस पार्षद दल ने नगर निगम में पौधरोपण भी किया। इस दौरान नीम, पीपल, जामफल आदि के पौधे लगाए गए।
इनकी तस्वीर क्यों नहीं
शपथ के बाद कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी रहे मयंक जाट ने कलेक्टर को कहा कि जिस संविधान की शपथ ली जा रही है, उस संविधान को बनाने वाले बाबा डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर तक निगम के सदन में नहीं है। इसके बाद कलेक्टर ने भरोसा दिया, इसको लगाया जाएगा।
इन्होंने ली शपथ
कांग्रेस से शांतिलाल वर्मा, भावना पैमाल, यास्मीन शेरानी, नासीर कुरैशी, वाहिद शेरानी आदि वो पार्षद है जो दो या उससे अधिक बार चुनाव जीतकर आए और शपथ ली। इनके अलावा कांग्रेस से पहली बार पार्षद बने सदस्यों ने भी शपथ ली। शपथ के पूर्व नगर निगम के सामने स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। शपथ के बाद डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर भी जाकर माल्यार्पण कांग्रेस पार्षदों ने किया।

नगर निगम सभागार में 15 पार्षदों ने ली शपथ
9 महिलाएं और 6 पुरुष हैं कांग्रेस पार्षद
रतलाम नगर निगम की नई निर्वाचित परिषद के शपथ ग्रहण समारोह की पहली किस्त शनिवार को हुई कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कांग्रेस के 15 पार्षदों को शपथ दिलाई। 9 महिला तथा 6 पुरुष पार्षदों ने शपथ ली

पुरुष पार्षद शपथ लेते हुए
नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी के अलावा आयुक्त अभिषेक गहलोत, एडीएम एमएल आर्य, एसडीएम संजीव केशव पांडे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, मयंक जाट सहित अन्य वरिष्ठ जन मौजूद रहे। संचालन शैलेंद्र गोठवाल ने किया।

शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद पार्षद तथा अन्य इन सभी ने ली शपथ

नई परिषद में पार्षद पद की शपथ लेने वालों में भावना पैमाल, कविता महावर, आशा रावत, मनीषा व्यास, फखरुद्दीन मंसूरी, केसरबाई भानीगामा, मोहमद सलीम बागवान, यास्मिन शेरानी, मनीषा चौहान, नीलोफर खान, वहीद भाई शैरानी, मीनाक्षी सेन, कमरुद्दीन कछवाय, मोहम्मद नासिर कुरेशी, शांतिलाल वर्मा शामिल रहे।

यह थे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ विजय उपाध्याय, रजनीकांत व्यास, सुजीत उपाध्याय, बसंत पंड्या, किशन भानीगामा, विजय सिंह चौहान, हितेश पैनाल, राजीव रावत, सहित अन्य मौजूद थे।

Trending