RATLAM

विवहिता के साथ नन्दोई ने किया बलात्कार,धमकी भी दी,आरोपी फरार

Published

on

 

रतलाम,। जिले के शिवगढ थानान्तर्गत ग्राम लबानी पाड़ा में एक विवाहित महिला को घर में अकेली पाकर उसी के नन्दोई ने अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी नन्दोई ने विवाहिता को यह बात किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी भी दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार,घटना करीब करीब एक महीना पुरानी है। विगत दिनांक 20 जून की शाम करीब साढे आठ बजे विवाहिता अपने घर में अकेली थी। उसे अकेली देखकर विवाहिता का नन्दोई (पति का जीजा) गोपाल पिता जीवणा खराडी जबर्दस्ती उसके घर में घुस आया और आरोपी ने विवाहिता की इच्छा के बिना उसके साथ दुष्कृत्य किया। आरोपी गोपाल ने विवाहिता को जान से मारने की धमकी भी दी।

विवाहिता का पति मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। पति के घर लौटने पर विवाहिता ने उसे सारी घटना बताई और फिर पुलिस थाने पंहुच कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिवगढ पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी फरार बताया गया है।

Trending