झाबुआ

त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में विजयी रहे प्रत्याशियों का सम्मान के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए दीवान डामोर का किया गया स्वागत

Published

on

दौलत गोलानी की रिपोर्ट

आगामी नगरपालिका निवार्चन और ‘‘हर घर-तिरंगा’’ महाभियान में प्रत्येक कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करते हुए सफल बनाना है -ः वरिष्ठ भाजपा नेता दौलत भावसा

 

भाजपा मंडल झाबुआ की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर हुई संपन्न
झाबुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक के निर्देशानुसार भाजपा मंडल झाबुआ की महत्वपूर्ण बैठक 9 अगस्त, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें जिला भाजपा, भाजपा के सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता, पार्षदगण तथा वार्ड प्रभारियांे ने भी सहभागिता की।
जानकारी देते हुए भाजपा मंडल झाबुआ मीडिया प्रभारी प्रियंक तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दौलत भावसार उपस्थित थे। इसके अलावा अन्य अतिथियों में भाजपा जिला मंत्री बंसती बारिया एवं विश्वनाथ सोनी तथा भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओच्छबलाल जैन मौजून रहे। प्रारंभ में अतिथियांे ने भारत माता एवं पं. दिनदयाल उपाध्याय तथा श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। बाद स्वागत उद्बोधन भाजपा मंडल झाबुआ अध्यक्ष अंकुर पाठक ने देते हुए बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला कि आगामी नगरपालिका चुनाव एवं ‘‘हर घर तिरंगा’’ महा-अभियान को वृहद रूप प्रदान करने एवं सफल बनाने हेतु उक्त आयोजन किया गया है।
नगरपालिका चुनाव में जिसे भी मिले टिकीट, उसका विरोध ना करे
पश्चात् बैठक प्रभारी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता दौलत भावसार ने अपने उद्बोधन में ‘‘हर घर तिंरगा’’ महाभियान के तहत शहर के प्रत्येक वार्डों में वार्ड पार्षद एवं प्रभारियों के सहयोग से ढोल-धमाकों के साथ टोलियां बनाकर हर घर तिरंगा फहराने का आव्हान किया। साथ ही बताया कि देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी, इसेस एक दिन पूर्व 14 अगस्त की रात कुछ कांग्रेसी मानसिकता के नेताओं ने भारत का बंटवारा किया था। भारत से पाकिस्तान और बांगलादेश को अलग किया था, इसके विरोध में भाजपा द्वारा आगामी 14 अगस्त को मौन जुलूस निकालकर सभा का आयोजन किया जाएगा। भाजपा नेता श्री भावसार ने आगे कहा कि आगामी नगरपालिका चुनाव में वार्डों से चाहे जिन प्रत्याशियों को भी पार्टी से टिकीट मिले, हमे उनका विरोध नहीं करते हुए एकुजट होकर उनके पक्ष में प्रचार-प्रसार करना है। साथ ही निर्वाचन नामावली एवं जनगणना के कार्य मंें प्रत्येक वार्डों में भाजपा द्वारा बनाए गए वार्ड प्रभारियों और कार्यकर्ताओ को प्रशासनिक कर्मचारियों के सा साथ रहकर निर्वाचन नामावली और जनगणना की प्रक्रिया पूर्ण करवाना है।
पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मतभेद की भावना किसी भी हालात में ना लाए
बैठक में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओएल जैन ने कहा कि भारत सरकार एवं मप्र सरकार की मंशा अनुसार हम सभी को मिलकर आगामी 13 से 15 अगस्त तक ‘‘हर घर तिरंगा’’ महाभियान को सफल बनाने के साथ नगरपालिका चुनाव में भी मिलकर कार्य करना है। भाजपा जिला मंत्री श्रीमती बसंती बारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमे पिछले नगरपालिका चुनाव जैसी गलती नहीं करते हुए इस बार मत होकर पार्टी से चाहे प्रत्येक वार्डों से जिस उम्मीद्वार को टिकीट मिले, हमे मनभेद और मतभदे बुलाकर उनके पक्ष में पूर्णतः प्रचार-प्रसार मंें जुट जाना है। इस बार नगरपालिका परिषद् पर भाजपा का कब्जा होना चाहिए।
इनका किया गया सम्मान
बाद सम्मान के क्रम में भाजपा मंडल झाबुआ अंतर्गत आने बाली तीनो पंचायतों में भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी बहादुर हटिला, जनपद प्रत्याशी अजय ‘अमरू’ डामोर की माताजी एवं ग्राम पचंायत गोपालपुरा में सरपंच श्रीमती मुन्नी पति धन्नू भूरिया के विजयी होने तीनों का अतिथियों ने  पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन कर शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने कांग्रेस की परिवारवाद की नीति छोड़कर भाजपा की रीति- नीति से प्रभावित होकर करडावद बड़ी निवासी दीवान डामोर के भाजपा में शामिल होने पर उनका भी स्वागत कर सदस्यता ग्रहण करवाई गईं।
निःशुल्क तिरंगे किए गए वितरित
बैठक के समापन पर सभी को भाजपा मंडल झाबुआ की ओर से निःशुल्क तिरंगों का भी वितरण किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ खड़े होकर सभी ने ‘‘भारत माता, वंदे मातरम्’’ और पार्टी के भी घोष लगाए। यह बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली। अंत में आभार भाजपा मंडल महामंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जुवानसिंह गुंडिया ने माना।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पं. महेन्द्रकुमार तिवारी एवं जितेन्द्र पटेल, भील सेवा संघ के अध्यक्ष अजय डामोर, वरिष्ठ यशवंत भंडारी, भाजपा मंडल झाबुआ के पदाधिकारियों में राजेश मेहता, मितेश गादिया, श्रीमती शोभा राकेश कटारा, मंडल मंत्री राजेश थापा, किशोर भाबर, राजा ठाकुर, अतीक भाबर, यूनुस कुरेशी, पार्षद अजय सोनी, नरेन्द्र राठौरिया, नरेन्द्र संघवी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, युवा भाजपा नेता भूपेश सिंगोड़, शैलेष बिट्टू सिंगार, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी योगेंद्र नाहर, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रभव वाखला, भाजयुमो झाबुआ मंडल अध्यक्ष शक्तिंिसह देवड़ा, भाजपा स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज अरोरा, मोनू भूरिया, मुकेश गवली, नरेन्द्र पंवार, सुजान सांकला जी, जगदीश पंवार, दीपक सोनी, आशीष सिंगार, अभिजीतसिंह बेस, अक्षय जैन, रवि थापा, श्रीमती रतनी भगोरा, मीनू मकवाना, सुनीता वर्मा, स्मृति भट्ट सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending