अलीराजपुर

अलीराजपुर – प्रभात फैरी के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान हेतु किया जन जागरण ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली कि खबर ✍️

प्रभात फैरी में सम्मिलित विद्यार्थीगण एवं अधिकारीगण ।


अलीराजपुर – आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आज अलीराजपुर में तिरंगा प्रभात फैरी का आयोजन हुआ। टंकी परिसर उक्त प्रभात फैरी प्रारंभ हुई। इसमें बडी संख्या में स्कूली विद्यार्थीगण हाथों में तिरंगा थाम सम्मिलित हुए और राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए जन जागरण का कार्य किया। बच्चों ने आमजन से 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने की अपील भी की। प्रभात फैरी नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। तिरंगा प्रभात फैरी टंकी परिसर से बस स्टैंड, नीम चौक, टॉकीज चौराहा होते हुए फतेह क्लब मैदान पर संपन्न हुई। यहां सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। प्रभातफैरी में बडी संख्या में स्कूली विद्यार्थी, शिक्षकगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Trending