DHAR

 हर घर तिरंगा एवं अंकुर अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Published

on

       धार, 11 अगस्त 2022/  नेहरू युवा केन्द्र धार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में श्रीमति उषा देवी सामाजिक संस्था  द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हर घर तिरंगा एवं अंकुर अभियान जागरूकता कार्यक्रम अनिल प्लाजा हाॅल धार में संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भारत माता के चित्र का विधिवत पूजन कर राष्ट्रगीत के साथ शुभारंभ किया गया। अतिथियों द्वारा अपने उध्दबोधन में हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर -घर तिरंगा लगाने एवं अंकुर अभियान के तहत पौधे
लगाने हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर वृक्षारोपण पर्यावरण गीत, आदिवासी गीत की सुर तरंग म्युजिक ग्रुप द्वारा प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम के अंत में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त उर्वशी ड़ोड़वे, द्वितिय स्थान प्राप्त आराध्या बोरासी एवं नृत्य कला में भव्या उपाध्याय को स्मृतिचिन्ह, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम का  संचालन वैष्णवी प्रीतम जोशी द्वारा किया।

Trending