DHAR

हर घर तिरंगा अभियान में किया जाए ध्वज संहिता का पालन – कलेक्टर डॉ जैन

Published

on

कलेक्टर डॉ जैन ने ली कलेक्ट्रेट के अधिकारियों  कमर्चारियों की बैठक
 
धार 10 अगस्त 2022/ जिले में 13 से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत घर-घर तिरंगा लहराया जायेगा। अमजनो को तिरंगा अभियान की जानकारी देने के साथ-साथ नागरिको को भारतीय ध्वज संहिता के बारे में भी बताया जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर डॉ जैन ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कलेक्ट्रेट के अधिकारियों/ कमर्चारियों की बैठक में दिए। बैठक में कलेक्टर डॉ जैन ने आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि ध्वज संहिता की जानकारी लोगो को देते हुए बताया जाए कि केसरिया रंग की पट्टी हमेशा उपर हो, साथ ही झण्डे को ऊंचाई वाली जगह पर सीधा लगाया जाए। साथ ही लोगो को यह भी जानकारी जाए कि भारतीय ध्वज संहिता में अब संशोधन हो गया है। इसके तहत अब तिरंगा रात्रि में भी फहराया जा सकता है।
      संधोधन अनुसार अब “जहाॅ झण्डा खुले में प्रदर्शित हो या किसी नागरिक के घर पर प्रदर्शित हो तो इसे दिन-रात फहराया जा सकता है।” अर्थात 13 अगस्त की सुबह अपने घरो पर तिरंगा गर्व से लगाओं और 16 अगस्त की सुबह तिरंगे को सम्मान के साथ उतारे।
    बैठक में एडीएम श्रृंगार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

Trending