RATLAM

धर्म संस्कृति : ब्राह्मणत्व से सिर्फ ब्राह्मण समाज का ही नहीं अपितु सम्पूर्ण मानव समाज का हित निश्चित

Published

on

सर्व ब्राह्मण समाज रतलाम के संयोजक पुष्पेंद्र जोशी ने कहा

गंगा आश्रम खेतलपुर मार्ग पर हुआ श्रावणी उपाकर्म

रतलाम, 11 अगस्त। ब्राह्मणवाद से समाज के एक प्रतिशत लोगों का भी भला नहीं होता है जबकि ब्राह्मणत्व से सिर्फ ब्राह्मण समाज का ही नहीं अपितु सम्पूर्ण मानव समाज का हित निश्चित है। जातिवाद का लाभ चंद स्वार्थी लोग उठा लेते हैं लेकिन उसके दुष्परिणाम समाज की कई पीढ़ियों को लंबे समय तक भुगतना पड़ते हैं। ब्राह्मण समाज जब ब्राह्मणत्व के पथ पर था, तब संपूर्ण समाज के लिए पूजनीय था लेकिन चंद स्वार्थी लोगों द्वारा जातिवाद को बढ़ावा देने के कारण समाज कमजोर हुआ है इसलिए हमें पुनः अपने मूल संस्कार और ब्राह्मणत्व की ओर बढ़ना चाहिए।

श्रावणी उपाकर्म करते हुए ब्राह्मणजन
यह विचार सर्व ब्राह्मण समाज, रतलाम के संयोजक पुष्पेंद्र जोशी ने श्रावणी उपाकर्म के कार्यक्रम में व्यक्त किए। सर्व ब्राह्मण समाज, रतलाम द्वारा 11 अगस्त को श्रावणी उपाकर्म का कार्यक्रम पं चंद्रशेखर जोशी के सान्निध्य में गंगा आश्रम, सगोद रोड़, रतलाम पर हुआ।

यह थे मौजूद
कार्यक्रम में पं. बंसीलाल शर्मा, जगदीश शर्मा, महेंद्र व्यास, ब्रजेंद्र मेहता, भवानी शंकर मोड़, महेश जोशी, शरद शुक्ला, उत्तम शर्मा, अनिल भट्ट, रमेश पाठक, मिलिंद करंदीकर, नर्मदाशंकर भट्ट, संजय शिवशंकर दवे, अरविंद मिश्रा, विनय मोघे, सुहास चितले, दिलीप तिवारी, आदित्य शर्मा, भारत किशोर उपाध्याय, जितेंद्र भट्ट, जगदीश उपाध्याय, मनकामनेश्वर जोशी, सुरेश जोशी, दीपक शर्मा, चेतन शर्मा, डॉ रवीन्द्र उपाध्याय, भेरुशंकर व्यास सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मणजन उपस्थित थे।”

Trending