झाबुआ

तिरंगा सम्मान महोत्सव : पूरे मार्ग में देश प्रेम से ओतप्रोत लगाए नारे

Published

on

शहर कांग्रेस ने निकाली प्रभातफेरी

शहीद चौक पर सभी शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि 

रतलाम, 14 अगस्त। प्रदेश में तिरंगा सम्मान महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रतलाम शहर में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा तिरंगा सद्भावना प्रभात फेरी यात्रा निकाली गई। पूरे मार्ग में  देश प्रेम से ओतप्रोत नारे लगाए। शहीद चौक पर सभी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्णय अनुसार पूरे नगर निगम स्थित गांधी उद्यान से महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी शुरू की गई। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं पदाधिकारी बंधु उपस्थित थे। पूरे मार्ग में  देश प्रेम से ओतप्रोत नारे लगाए। शहीद चौक पर सभी शहीदों को  पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा पुनः नगर निगम पर समापन हुई।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, फतेह लाल जी कोठारी, पारस सकलेचा, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, यास्मिन शेरानी, रजनीकांत व्यास, मनोज शर्मा, शान्तु गवली, बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाया, राजीव रावत, सतीश पुरोहित, विजय उपाध्याय, शैलेंद्र सिंह अठाना, जोयबआरिफ , आशीष डेनियल, शांतिलाल मालवीय, विजय सिंह चौहान, फैयाज मंसूरी, रवि वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, हिम्मत जैथवार, पार्षद आशा रावत , राजकुमार जैन लाला, प्रदीप राठौड़, जितेंद्र हाडा पंडित, हरविंदर सिंह नांद्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Trending