DHAR

रक्षा सूत्र बंधन एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया 

Published

on

-धार के ऐतिहासिक किले पर सुरक्षित पर्यटन पखवाड़े के अंतर्गत हुए आयोजन 

धार। मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल एवं वसुधा विकास संस्थान धार  द्वारा मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग , पुलिस प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग  तथा यूनाइटेड नेशंस वूमन के संयुक्त प्रयासों से चलाई जा रही ‘महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल’ परियोजना के अंतर्गत धार  गतिविधि की जा रही है। पहले चरण में मांडू में आयोजन किया गया था। इसके बाद दूसरे चरण में रविवार को धार के ऐतिहासिक किले पर सुरक्षित पर्यटन पखवाड़े के अंतर्गत रक्षा सूत्र बंधन एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन का लक्ष्य यह है कि महिलाओं को पर्यटन स्थल पर सुरक्षा मिले।  

जिला पुरातत्व एवं अभिलेखागार संग्रहालय धार से कार्यालय सहायक दिनेश मंडलोई के मार्गदर्शन में संकल्प सुरक्षित पर्यटन का  अभियान के अंतर्गत धार का किला देखने आई महिला पर्यटकों को किले एवं संग्रहालय के कर्मचारियों द्वारा रक्षा सूत्र बांधकर संकल्प लिया गया।  इसमें धार आने वाली  सभी महिला पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा का ध्यान रखा जाएगा। ताकि पर्यटक किले एवं संग्रहालय से अच्छे अनुभव और यादें लेकर जाएं।  महिला पर्यटकों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की। इन  महिलाओं ने कहा कि पर्यटन विभाग की यह एक अच्छी पहल है, इससे महिला पर्यटक अकेले किला घुमने आने में डरेंगे नहीं और बेझिझक दिल खोल आनंद ले सकेंगे। कार्यक्रम में किले की केयर टेकर श् रुकणी बाई बघेल व ऋतिक वर्मा, सुरक्षाकर्मियों एवं महिला पर्यटकों सहित 30 प्रतिभागियों ने भागीदारी की।

Trending