RATLAM

जिले में वर्षा का औसत पार हुआ

Published

on

23 अगस्त सुबह तक जिले में 38 इंच से अधिक वर्षा दर्ज

रतलाम 23 अगस्त 2022/  इस मानसून सत्र में जिले में वर्षा का औसत पार हो गया है। जिले की सामान्य औसतवर्षा 918 मिलीमीटर है जबकि इस वर्ष अब तक 960 मिली मीटर अर्थात 38 इंच से अधिक वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 27 इंच वर्षा दर्ज की गई थी।

23 अगस्त की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए 24 घंटो के दौरान जिले में औसतन लगभग 7 इंच वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान आलोट में सर्वाधिक 11.5 इंच, जावरा में 9 इंच, ताल में 7 इंच, पिपलौदा में 5.5 इंच, बाजना में 6 इंच, रतलाम में 5.5 इंच, रावटी में 5.5 इंच, तथा सैलाना में 6.5 इंच वर्षा दर्ज की गई।

Trending