RATLAM

इस प्रेम कहानी को सुनकर आप हो जाएंगे हैरानः दो बच्चों की मां को नदी में डूबा समझ प्रशासन रातभर खोजती रही, वो प्रेमी के साथ सात फेरे लेने के बाद पहुंची थाने

Published

on

सुशील खरे, रतलाम। रतलाम से अजब प्रेम की गजब कहानी (Ajab Prem Ki Ghazab Kahaniका मामला सामने आया है। इस प्रेम कहानी को सुनकर हैरान रह जाएंगे। दो बच्चों की मां को नदी में डूबा समझकर प्रशासन (NDRF) रातभर नदी में खोजती रही। वहीं प्रेमी के साथ सात फेरे लेने के बाद महिला खुद थाने पहुंच गई। महिला ने परिवार को गुमराह करने के लिए नदी के पास अपने चप्पल छोड़ दिए थे। जिससे लोग उसे मरा हुआ समझे। उसके बाद महिला प्रेमी के पास चली गई थी। वहीं दो बच्चे की मां के इस कदम से सभी हैरान हैं। पूरा मामला रतलाम जिले मुख्यालय से लगभग 100 किलोमीटर दूर आलोट की है।

दरअसल 2 दिन पहले नारायणी गांव की विष्णु बाई अपने घर से 2 बच्चों और पति को छोड़ गायब हो गई थी। वह गांव के पास लूनी नदी के किनारे चप्पल छोड़कर अपने प्रेमी के साथ राजस्थान के ढाबला गांव चली गई थी। वहीं ससुराल वाले नदी किनारे पहुंचे तो उन्हें बहू की चप्पल नदी किनारे पड़ी मिली। ससुराल वालों को लगा कि उनकी बहू नदी में डूब गई है। इसकी सूचना आलोट पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर NDRF को बुलाया, एनडीआरएफ की टीम ने पूरा दिन अभियान चलाकर युवती को ढूंढने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिली।

परिजन को चकमा देने की बात कबूल की

फिलहालआलोट पुलिस ने विष्णु बाई प्रजापति को नारी निकेतन रतलाम भेज दिया है। 24 साल की विष्णु बाई प्रजापत ने परिजन को चकमा देने की बात कबूल की है। वो बोली कि मैंने जानबूझकर नदी-किनारे अपने चप्पल छोड़ दिए थे ताकि परिजन व ग्रामीण मुझे यहां ढूंढते रहे।

7-8 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक विष्णु बाई प्रजापत की शादी नारायणी गांव के बबलू प्रजापत से 7-8 साल पहले शादी हुई थी। पति के मुताबिक उनके बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। वह परिवार में खुशी-खुशी रह रही थी। अब इस घटना के बाद उसे काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानी और दूसरी शादी कर नया घर बसा लिया। विष्णु बाई प्रजापति के दो बेटे हैं, जो अब उसके पुराने पति के साथ ही रहेगी।

8 साल पुराना प्यार को पाने के लिए किया ड्रामा
विष्णु बाई प्रजापति मूलत खजूरी देवड़ा गांव की रहने वाली है। उसकी शादी पासी के गांव नारायणी में हुई थी, जबकि जिस लड़के से उसने दोबारा शादी की है। वो राजस्थान के ढाबला सिया गांव का रहने वाला है। उसका मामा परिवार खजूरी देवड़ा का है। लड़के ने अपने मामा के गांव खजूरी देवड़ा में पढ़ाई की थी। तभी से इन दोनों का प्रेम-प्रसंग चल रहा है। फिलहाल दोनों प्रेमी और महिला ने गांव के ही शिव मंदिर में शादी कर ली है और अपनी अलग दुनिया बसा ली है।

Trending