RATLAM

धर्म संस्कृति : पर्युषण पर्व में हुआ जैन धार्मिक तम्बोला, मिले पुरस्कार खिले चेहरे

Published

on

श्री सुमतिनाथ जैन मित्र मंडल के तत्वावधान हुआ आयोजन
भगवान का मनाया जन्म वाचन महोत्सव

रतलाम, । “मेरे सिर पर रख दो दादा अपने ये दोनों हाथ”  मधुर स्तवनो से सजी जैन धार्मिक तम्बोला का सफल आयोजन श्री कबीर सा जैन मंदिर में श्री सुमतिनाथ जैन  मित्र मंडल के तत्वावधान में हुआ। भगवान का जन्म वाचन महोत्सव मनाया गया।

मंडल के जय कोठारी ने  बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में महिला मंडल द्रारा मंगलांचरण प्रस्तुत किया गया। प्रसिद्ध संगीतकार अभिषेक ओस्तवाल की मधुर आवाज़ में 90 स्तवनो के साथ सभी लोगो ने प्रभु भक्ति का आनंद लिया।

सपनों की बोली बोलियां

प्रभु प्रतिमा की नयनाभिराम अंग रचना
सभी विजेता क़ो पुरस्कार का वितरण किया गया। पुरस्कार मिलते ही प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे। दिन में भगवान का जन्मवाचन कबीर सा उपाशय मे मनाया गया जिसमे माँ त्रिशला क़ो प्रभु के जन्म के पूर्व आए 14 स्वप्न की बोलिया बोल कर सभी ने लाभ  लिया। चावल एवं श्री फल बधारने एवं केशरिया छापो क़ो लगाया गया।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम में ट्रस्ट बोर्ड, महिला मंडल, श्री संघ की उपस्थिति में सदस्य अर्पित कोठारी, राहुल पारलेचा, मनोज जैन, हेमंत गदिया, संजय तातेड, अवि रांका, वैभव जैन, अभिषेक कोठारी, संजय मोदी, संजीव कोठारी,सपन नवलखा, सचिन गेलड़ा, अंकुर बोराणा, सौरभ पितलिया, गिरीश श्रीमाल, मनीष बोराणा, रोहित चौधरी, चंद्र प्रकाश गूगलिया का विशेष सहयोग रहा। संचालन नमन नवलखा ने किया। आभार मनोज पारलेचा ने माना।

Trending