RATLAM

धर्म संस्कृति : स्वास्थ्य सेवा का लिया संकल्प, गूंजे गणपति के जयकारे

Published

on

श्री सकल सिखवाल ब्राह्मण समाज का गणेश उत्सव, स्वास्थ्य केंद्र की हुई शुरुआत

रतलाम, 1 सितंबर। श्री सकल सिखवाल ब्राह्मण समाज रतलाम का रामगढ़ स्थित श्री गणपति मंदिर पर गणेशोत्सव  ऐतिहासिक रहा। उपस्थित सकल समाजजनों ने स्वास्थ्य सेवा का संकल्प लेते हुए श्री महर्षि श्रृंग  स्वास्थ्य सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में श्री गणपति एवं श्री चारभुजानाथ के जयकारे गूंजे।

समाज के एडवोकेट सतीश त्रिपाठी व अनिल पांडया (खिचड़ीवाला) ने बताया कि श्री गणपति मंदिर पर 11 वां गणेश उत्सव का आयोजन किया  गया। भगवान श्री गणपति की 108 दीपक से महाआरती हुई । इसके पश्चात ढाई क्विंटल लड्डुओं का भोग लगाया गया। समाज के प्रत्येक परिवार में प्रसाद का वितरण सेवक के माध्यम से होगा।

स्वास्थ्य केंद्र की हुई शुरुआत

श्री सकल सिखवाल ब्राह्मण समाज रतलाम के तत्वावधान में श्री महर्षि श्रृंग  स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सिखवाल समाज व्यवस्था न्यास अध्यक्ष अशोक पांडया ने की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र प्रारंभ करने की सहमति प्रदान की। इसके पश्चात श्री महर्षि श्रृंगी ऋषि श्रृंग विद्यापीठ अध्यक्ष कन्हैयालाल तिवारी ने रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके तहत प्रत्येक रविवार को ब्राह्मणवास स्थित श्री महर्षि श्रृंग विद्यापीठ में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार का परामर्श दिया जाएगा। इस अवसर पर मंच पर संस्थापक  न्यासी बीएल त्रिपाठी, वरिष्ठ न्यासी लेहरुलाल व्यास, न्यासी अनिल पांडया, गोपाल व्यास उपस्थित थे।

स्वास्थ्य केंद्र को दिया आर्थिक सहयोग

श्री महर्षि श्रृंग स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना में संस्थापक न्यासी बीएल त्रिपाठी द्वारा 51 सो रुपए, सुरेश पांडया अनिल पांडया खिचड़ी वाला द्वारा इक्यावन सौ रुपए, हेमंत कल्याणमल जी पुरोहित द्वारा इक्यावन सौ रुपए, वरिष्ठ न्यासी लेहरुलाल व्यास द्वारा इक्यावन सौ रुपए, प्रकाश मांगीलाल जी व्यास  बर्फ वाला द्वारा 51 सो रुपए, मुकेश जगदीश जी व्यास द्वारा इक्यावन सौ  रुपए ,गोपाल पांड्या बंसीलाल  पांडया द्वारा 11 सो रुपए , विजय जोशी गौतमपुरा वाला द्वारा 11 सो रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है।

महिला मंडल ने दी भजनों की प्रस्तुति

आयोजन में मौजूद महिलाएं
गणेश उत्सव के अंतर्गत श्री सकल सिखवाल महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई । बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

यह थे उपस्थित

धार्मिक उत्सव में मौजूद समाज जन
इस अवसर पर श्री महर्षि श्रृंग  संस्थान अध्यक्ष गणपत तिवारी, सचिव संजय पांडया, जगदीश व्यास ,लादूराम बोहरा कुंडिया वाला, गौरव त्रिपाठी,  मोतीलाल पांडया, शांतिलाल उपाध्याय, शंकरलाल बोहरा, योगेंद्र पुरोहित, सोनू व्यास(बासाब) ,महेश पुरोहित, डॉक्टर दीपक जोशी, दीपक उपाध्याय, ओमप्रकाश तिवारी, आयुष पांडया, सुनील व्यास, नारायण बोहरा आदि उपस्थित थे।

हरमुद्दा से साभार

Trending