RATLAM

महापौर ने कहा आटे में नमक कर लो लेकिन नमक में आटा नहीं चलेगा

Published

on

रतलाम. अपनी मांगों को लेकर पहले निगम परिसर में धरना देने के बाद महापौर और निगम आयुक्त को ज्ञापन देने की बारी आई। महापौर प्रहलाद पटेल, निगम आयुक्त अभिषेक गेहलोत ज्ञापन लेने आए। महापौर ने दो टूक शब्दों में उन्हें कहा कि वार्डों में जितने सफाई कर्मचारी पदस्थ हैं उनके आधे ही नहीं आते हैं। आटे में नमक चल सकता है लेकिन आप लोग नमक से आटा मत गूंथों। महापौर ने जैसे ही एक दरोगा के वार्ड का उदाहरण दिया तो मामला बिगड़ गया और कर्मचारी नेता बहस पर उतर आए। इस दौरान हलकी नौंकझोंक भी हो गई। मामला बिगड़ते देख दूसरे कर्मचारी नेताओं ने मोर्चा संभालकर शांत करवाया।
महापौर ने कहा बात नहीं सुनना है तो मैं जाता हूं
– चर्चा के दौरान सफाई कर्मचारी नेताओं के साथ आए सफाई मित्र हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि हम काम चोर थोड़े हैं जो ऐेसे आरोप लगाए जा रहे हैं।
– महापौर ने कहा कि उनके पास वार्डों के वीडियो हैं। इसके बाद भी हंगामा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने कहा कि ठीक हैं आप लोग बात सुनना ही नहीं चाहते हैं तो मैं जाता हूं।
– महापौर ने कहा कि कर्मचारी जनता पर झाड़ू फैंक देते हैं। यह कैसी बात है। जनता हमें कहती है तो सुनना पड़ता है। आपको भी जनता की बात सुनना चाहिए।
– महापौर से चर्चा के दौरान हुए हंगामा के बीच कर्मचारियों ने कहा कि सफाई के बाद जनता कचरा फैंक जाते हैं तो हम क्या करें।
– महापौर ने कहा कि निगम परिसर में ही गंदगी पड़ी रहती है तो शहर की सफाई की बात हमारे सामने आ रही है। इस पर भी कर्मचारी नेता बहस पर उतर आए।
ृ- महापौर ने कहा कि शहर की सफाई बेहतर तरीके से हो तो हम सभी आपके साथ हैं। मैं हर दिन वार्ड में जाता हूं तो गंदगी ही मिलती है।
– कर्मचारियों से अभद्रता के आरोप पर महापौर ने कहा कि वे निरीक्षण के दौरान कभी भी सफाई कर्मचारी से बात नहीं करते। सीधे दरोगा को बताते हैं।
समिति ने दिया 21 सूत्रीय मांग पत्र
नगर निगम संयुक्त सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के राम कल्याणे, संजय पैमाल, विजय खरे, कमल शिंदे, कमल भाटी और अमर चौहान ने संयुक्त रूप से 21 सूत्रीय मांग पत्र महापौर पटेल और निगम आयुक्त गेहलोत को दिया। उन्होंने इन मांगों पर तुरंत ही कार्रवाई करके स्वीकृत करने की मांग भी रखी। इसके पहले परिसर में हुई कर्मचारियों की बैठक में सभी नेताओं और अन्य सदस्यों ने संबोधित कर नई सफाई मशीन का विरोध करते हुए अपनी मांगों का समर्थन किया। (पत्रिका डेली न्यूज़लेटर sabhar)

Trending