RATLAM

36 वें राष्ट्रीय खेल के लिए अमानत खान निर्णायक नियुक्त

Published

on

“एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होगी 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तकरतलाम,। गांधीनगर अहमदाबाद में 29 सितंबर से 36 वें राष्ट्रीय खेल आयोजित होंगे। इन खेलों के अंतर्गत 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अमानत खान को तकनीकी निर्णायक नियुक्त किया गया है।उनकी यह नियुक्ति एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नईदिल्ली द्वारा की गई है। श्री खान इसके पूर्व भी कई राष्ट्रीय आ अंतर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक रह चके है।अमानत खान के निर्णायक बनने पर मॉस्टर्स गेम्स एसोसीएशन के संरक्षक अजय सिंह चौहान,कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश पुरोहित, उपाध्यक्ष डॉ एस एस मौर्य, संयुक्त सचिव इकरार खान, पूरब परवार आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए एथलेटिक्स फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुमताज़ खान का आभार व्यक्त किया है।(हरमुद्दा se sabhar)

Trending