RATLAM

महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा पार्षदों से पूछा क्या-क्या है वार्ड में समस्याएं

Published

on

महापौर प्रहलाद पटेल ने भाजपा पार्षदों से पूछा क्या-क्या है वार्ड में समस्याएं
नई पहल – शहर के चार मंडलों में से दो मंडलों के अंतर्गत जीते भाजपा पार्षदों के साथ महापौर प्रहलाद पटेल ने की चर्चा

रतलाम. महापौर प्रहलाद पटेल ने नई पहल करते शहर के पांचों मंडलों के भाजपा वार्ड पार्षदों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएं जाने की शुरुआत की है। शुक्रवार को शहर के दो भाजपा मंडलों कुशाभाऊ ठाकरे और सूरजमल जैन मंडल के 15 पार्षदों से उन्होंने अपने चैंबर में चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी। उन्हें आ रही दिक्कतों को जाना और बताया भी कि उन्हें कैसे अधिकारियों से काम करवाना है।
ये दिए पार्षदों को टिप्स
– वार्ड में क्या-क्या समस्या है और इन समस्याओं के लिए किन से संपर्क किया जा सकता है
– किस अधिकारी या वार्ड में दरोगा से कैसे चर्चा करके वार्ड का काम करवाएं
– अधिकारी नहीं सुनते हैं तो महापौर से और निगम सभापति से चर्चा करने के बाद कोई कदम उठाएं

– वार्ड की जनता को परेशानी नहीं हो इसलिए निरंतर जनता से संपर्क में रहें
– अपने वार्ड के काम की प्राथमिकता तय करे जिसे पहले कराया जाना है
– पार्षद अपने वार्ड में जनता से मिलने का समय भी तय करे

ये मुद्दे उठाए पार्षदों ने
दो मंडलों कुशाभाऊ ठाकरे के आदित्य डागा और सूरजमल जैन मंडल के अध्यक्ष नीलेश गांधी के साथ 15 पार्षद बैठक में मौजूद रहे। पार्षदों का कहना था कि स्ट्रीट लाइट और सफाई सबसे बड़ा मुद्दा है। इन दोनों ही कामों के लिए अधिकारी सुन नहीं रहे हैं। जनता के साथ उन्हें भी परेशान होना पड़ रहा है।

व्यवस्थाएं सुधारने का प्रयास
जल्द ही हम वर्तमान में चल रही व्यवस्था को खत्म कर जनता को राहत पहुंचाएंगे। जो अधिकारी या कर्मचारी काम नहीं करता है उस पर कार्रवाई के लिए उनसे वरिष्ठ अधिकारी से चर्चा करेंगे।
प्रहलाद पटेल, महापौर, रतलाम”

Trending